21.4 C
Dehradun
spot_img

कैंची धाम में श्रद्धा व आस्था का संगम का अद्भुत नजारा

Must read

नैनीताल।: बाबा नीब करौरी कैंची धाम के स्थापना दिवस पर आयोजित मेले में भक्तों की आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है। आधी रात से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन को कैंची धाम में डट गए थे। सुबह मंदिर के गेट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंदिर में दर्शन के बाद भक्त मालपुआ का प्रसाद पाकर धन्य हो गए।

शनिवार को कैंची धाम में श्रद्धा व आस्था का संगम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर के मुख्य गेट से भवाली की ओर तीन किलोमीटर तक भक्तों की कतार लगी थी, जबकि गरमपानी क्षेत्र में एक किलोमीटर कतार थी। नैनीताल, भीमताल, खुटानी से भक्त रोडवेज व छोटे वाहनों की शटल सेवा से पहुंचे।

नौ बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

पनी राम ढाबा से पैदल मंदिर तक कतारबद्ध होकर दर्शन की अभिलाषा पूरी की। भवाली सेनिटोरियम, मस्जिद तिराहा, भवाली चौराहा में पुलिस ने बेरिकैड्स लगाई है। अनुमान के अनुसार सुबह नौ बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं और भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

भवाली में बाबा के भक्तों की ओर से भक्तों को भण्डारे में भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर गेट से एक किलोमीटर दूर पर बाबा के भक्त श्रद्धालुओं को पानी, शरबत बांट रहे हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा तड़के ही धाम पहुंच गए और व्यवस्थाओं परखते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

इसके अलावा एडीएम पीआर चौहान, एसडीएम बीसी पंत, प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी व भारी पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

भीड़ नियंत्रण कर रहे भक्त

मंदिर के बाहर भीड़ नियंत्रण में पुलिस के साथ ही बाबा के भक्त मानव श्रृंखला बनाकर ड्यूटी दे रहे हैं। इसमें महिला भक्त भी शामिल हैं। जबकि मंदिर परिसर में सेवक और सुरक्षा कर्मचारी मुस्तैद हैं। मंदिर परिसर में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी प्रतिबंधित की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement