20.5 C
Dehradun
spot_img

टैंक अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवान डूबे

Must read

लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए। टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हादसा हो गया। सेना के जवानों की जान जाने की आशंका है।

रक्षा अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार तड़के एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवानों के बह जाने से डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि टी-72 टैंक, जिसमें पांच सैनिक सवार थे। जब वे नदी पार कर रहे थे तो अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गए। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement