27.6 C
Dehradun

मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भीड़े

Must read

देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा।

सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। बदरीनाथ से भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
बदरीनाथ विधानसभा में मतदान जारी

जनपद चमोली में बदरीनाथ विधानसभा में 105 मतदेय स्थलों से वेबकास्टिंग की जा रही है। बदरीनाथ विधानसभा के मतदेय स्थलों पर प्रातः 6ः30 बजे मॉक पोल शुरू हुए। मॉक पोल के पश्चात सुबह 8.00 बजे से मतदान प्रारंभ हो चुका है। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने आदर्श दिव्यांग मतदेय स्थल कुंड कालोनी में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में 11.00 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

मंगलौर विधानसभा में मतदान जारी

रुड़की के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पीएससी के जवान तैनात हैं।

मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 8.74 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव में 11 बजे तक 27.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के समर्थक भिड़े

मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 54 पर कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 54 पर कुछ लोग मतदान करने के लिए जा रहे थे। जब वह मतदान केंद्र के परिसर में पहुंचे तो यहां पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनको वापस जाने के लिए कहा।

बताया गया कि वह लोग नहीं चाहते थे कि मतदान किया जाए। इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। जिससे यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला कई सीओ एवं थानाध्यक्ष को लेकर मौके पर पहुंच गए।

हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। पुलिस ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। जिनके नाम  शकील अहमद, शहबान और तौकीर हैं।  मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लोगों को निर्भय होकर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article