24 C
Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक, तय हो सकती है मानसून सत्र की तारीखमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक, तय हो सकती है मानसून सत्र की तारीख

Must read

देहरादून।: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि घोषित होने के साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन, खनन, शिक्षा, वन एवं पर्यावरण, शहरी विकास और उद्योग विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ही सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की।

कांग्रेस की पद यात्रा राजनीति से प्रेरित: भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की पदयात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि धामों के महात्म्य को कम करने का साहस किसी में नहीं है। कांग्रेस की यात्रा भविष्य में होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए लाभ उठाने और झूठ व भ्रम फैलाने की साजिश का हिस्सा है।

यही वजह है कि जब दिल्ली में निर्मित होने वाले मंदिर के ट्रस्टी नाम परिवर्तन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विश्वास पर तीर्थ पुरोहितों ने भी आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस इस विषय पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।

इस विषय पर हरिद्वार से पदयात्रा की घोषणा से कांग्रेस की राजनीतिक मंशा भी स्पष्ट हो गई है। यह जानते हुए भी कि उनके धाम की महिमा को लेकर किए जा रहे इस दुष्प्रचार से श्री केदारनाथ धाम की छवि और यात्रा प्रभावित हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

राजनीति करने और पदयात्रा निकालने के लिए और कई मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को इस समय मात्र केदारनाथ का उपचुनाव चुनाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी समेत प्रदेश की जनता कांग्रेस के सनातन विरोधी चेहरे से अच्छी तरह परिचित है और इस बार भी वह उनके पाखंड की पोल खोल देगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article