28.3 C
Dehradun

दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी,खाली कराया गया पूरा स्कूल

Must read

दक्षिणी दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश के समर फील्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए स्कूल को भेजी गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के बाद एंबुलेंस, बम डिफ्यूज स्कवाड की टीम मौके पर पहुंची

एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्कूल को खाली कराया। इसके बाद एंबुलेंस, बम डिफ्यूज स्कवाड सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में स्कूल के अंदर कुछ नहीं मिला।

समर फील्ड्स स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल ने बताया हमें देर रात एक ईमेल मिला, जिसे आज सुबह चेक किया गया। एसओपी के अनुसार, हमने ईमेल प्राप्त होने के 10 मिनट के भीतर छात्रों को निकाल लिया। हमने पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया।

हम पुलिस के बहुत आभारी हैं-स्कूल की प्रिंसिपल

हम पुलिस के आभारी हैं कि उन्होंने हमारा भरपूर समर्थन किया क्योंकि वे तुरंत आ गए। यहां शायद ही कोई छात्र है, हम बस कुछ अभिभावकों के आने और अपने बच्चों को लेने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ता यहां मौजूद है और वे जांच कर रहे हैं परिसर अभिभावकों के बीच बिल्कुल भी घबराहट नहीं थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article