22.1 C
Dehradun
spot_img

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 29 डाक्टरों पर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए

Must read

लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह चिकित्सकों पर शिकंजा कस दिया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर शुक्रवार को ऐसे 29 डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसमें ड्यूटी से लंबे समय से गायब चल रहे 15 चिकित्सकों को बर्खास्त किया जाएगा।

वहीं लापरवाही बरतने के आरोपित 10 डाक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए। वित्तीय अनियमितता के आरोपित दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों (एसीएमओ) की वेतन वृद्धि खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लबे समय से बिना सूचना के गायब हैं 15 चिकित्सक

बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे जिन 15 चिकित्सकों को बर्खास्त किए जाने के आदेश दिए गए हैं, जल्द इनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू होगी। बिना टेंडर के ही फर्मों को भुगतान करने व वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोपित जिन दो एसीएमओ की वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं उनमें बिजनौर के डा. पारस राम नायर की दो और मुजफ्फरनगर के डा. शैलेष जैन की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement