19.1 C
Dehradun
spot_img

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में आज दो घंटे पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

Must read

देहरादून । बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में आज दो घंटे पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सोमवार को देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आयल कंपनी एवं जिला पूर्ति कार्यालय को पत्र भेजकर पंप बंद करने की सूचना दे दी थी।

देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया सोमवार को व्यापारियों की प्रतिष्ठान बंद को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला लिया गया। व्यापारियों ने पंप एसोसिएशन से भी समर्थन मांगा।

गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन

इस बाबत सभी आयल कंपनी एवं डीएसओ को पत्र भेजा गया। बताया कि गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद जिलाधिकारी सोनिका के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजा जाएगा।

पत्र में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार से समन्वय बनाने की मांग की गई है। बताया सभी पंप संचालकों को मंगलवार को बंद का सर्कुलर जारी किया गया था। जिन पंप संचालकों को सर्कुलर नही मिला। उन्हें दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement