17.1 C
Dehradun
spot_img

केदारनाथ में खराब हेलीकॉप्टर अगस्ता 119 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो डीजीसीए और यूकाडा की आठ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

Must read

रुद्रप्रयाग। तीन माह से केदारनाथ में खराब हेलीकॉप्टर अगस्ता 119 शनिवार को सेना के एमआइ-17 से हैंग करके लाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी जांच के लिए रविवार को एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, डीजीसीए एवं यूकाडा की आठ सदस्यीय टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हेलीकॉप्टर को हुए नुकसान की जानकारी ली।

गत 24 मई को केस्ट्रल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में लैंडिंग कराना पड़ा था। इसमें सवार छह यात्री बाल-बाल बचे थे। इसके हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड के पास ही लैंड था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement