27.3 C
Dehradun

सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के तारीफों के पुल बांधे

Must read

राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं। राहुल काफी समझदार और पढ़े-लिखे हैं। उनकी समझ और सोच का भाजपा भी तोड़ नहीं निकाल पाई। ये बातें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ने अमेरिका में कही।

राहुल की तारीफ में बांधे पुल

पित्रोदा ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा,

सैम पित्रोदा ने आगे कहा कि राहुल गांधी की सोच का कोई तोड़ नहीं है। उनके पास एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसको गलत दिखाने के लिए भाजपा ने करोड़ों रुपये खर्च किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राहुल के खिलाफ गलत दृष्टिकोण बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

राहुल ने भाजपा-RSS पर बोला हमला

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका गए हैं। अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन राहुल ने डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों और शिक्षाविदों से बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला भी बोला।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article