16.7 C
Dehradun
spot_img

उत्तरकाशी में मस्जिद के खिलाफ धार्मिक संगठन ने आक्रोश रैली निकाली, पुलिस ने रोकने के लिए लगाए बैरियर

Must read

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही जनाक्रोश रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं।

मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है।

पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement