18.2 C
Dehradun
spot_img

हरियाणा बीजेपी विधायक दल की चंडीगढ़ में बैठक, विधानसभा स्पीकर के नाम पर होगा फैसला

Must read

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा बीजेपी दल की बैठक है। इसमें हरियाणा विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों पर फैसला लिया जाएगा। कल यानी कि 25 अक्टूबर को सभी नए विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में विधायक दल की यह पहली बैठक होगी। बैठक में विधानसभा सत्र से पहले भाजपा के सभी विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर सहमति ली जाएगी। यह साफ हो गया है कि 25 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान स्पीकर का चुनाव होगा। डिप्टी स्पीकर के चुनाव को अभी भाजपा द्वारा टाला जा सकता है।

सीएम आवास पर होने वाली बैठक के लिए सभी विधायकों तथा मंत्रियों को सूचना भेजी गई है। स्पीकर पद के लिए सबसे आगे घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम चल रहा है। मंत्रिमंडल में करनाल जिले को अभी तक स्थान नहीं मिला है।

स्पीकर के नाम पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि सदन के भीतर किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए विधायक दल की बैठक में न केवल स्पीकर के नाम पर सहमति बनाई जाएगी, बल्कि यह भी तय किया जाएगा कि विधानसभा के भीतर कौन विधायक स्पीकर के नाम का प्रस्ताव रखेगा। कौन विधायक इस प्रस्ताव का समर्थन करेगा।

 

यह सारी रणनीति विधायक दल की बैठक में तय की जाएगी। प्रदेश सरकार ने मंगलवार से प्रदेशभर के निकायों में लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु रोजाना दो घंटे के शिविरों का आयोजन शुरू करवा दिया है। विधायक दल की पहली बैठक में इन शिविरों के बारे में भी फीडबैक लिया जाएगा। क्योंकि चुनाव के दौरान प्रापर्टी आइडी बड़ा मुद्दा बना रहा है।

योजनाओं को लेकर रोडमैप होगा तैयार

भाजपा के पिछले कार्यकाल के दौरान विधायकों की अक्सर यह शिकायत रहती थी कि उनके क्षेत्र में विकास योजनाओं में उनकी भूमिका कम रहती है या अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। अब पहली ही बैठक में विधायकों को अपने-अपने हलकों की योजनाएं बनाने के लिए कहा जाएगा। हलका स्तर पर नीड बेस पालिसी के तहत काम होगा जिसके चलते विधायक अपने हलकों की प्राथमिकता वाली समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाएंगे।

दीवाली के बाद सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा

हरियाणा में बीजेपी पांच नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। सदस्यता अभियान चलाने की योजना की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को करीब 40 प्रतिशत यानी 55 लाख के आसपास वोट मिले हैं।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement