26.8 C
Dehradun

देहरादून में मौसम का मिजाज बदलने लगा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

Must read

 देहरादून। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिनभर आंशिक बादल मंडराने के साथ हल्की हवाएं भी चल रही है। जिससे पारा भी लुढ़कने लगा है।

शुक्रवार को दून में इस शीतकाल में पहली बार अधिकतम तापमान घटकर सामान्य के बराबर पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा और चाेटियों पर हिमपात की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह धुंध छायी रह सकती है।

दून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही हवाएं चलने से ठंडक महसूस की गई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है। हालांकि, अभी ठंड सामान्य से कम है। उधर, पर्वतीय क्षेत्राें में भी बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा-हिमपात के आसार बने हुए हैं।

चोटियों पर हिमपात के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के आसार हैं। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। चोटियों पर भी हिमपात के आसार बने हुए हैं। देहरादून में आंशिक बादल छाने और हवा चलने के कारण ठंडक में इजाफा हो सकता है। सुबह धुंध छाने के आसार हैं।
  • अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर 18 तक रात में आवाजाही बंद

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर पहाड़ी से से खतरे को देखते हुए अब 18 नवंबर तक रात आठ से सुबह छह बजे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। डेढ़ माह में चौथी बार रात में आवाजाही बंद हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस उपाय नहीं निकल पाए हैं। क्वारब की पहाड़ी बीते दो माह से मुसीबत का सबब बनी है। आए दिन पहाड़ी के दरकने से आवाजाही बाधित हो रही है। इससे लोग जाम में तो फंस ही रहे हैं, ऊपर से अनहोनी का खतरा भी बना हुआ है।

परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने 15 से 21 अक्तूबर तक रात आठ से सुबह छह बजे तक रात के समय आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद मियाद 29 अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद भी प्रशासन ने अगले 10 दिन तक यानी आठ नवंबर तक की समय सीमा और बढ़ा दी थी। अब 18 नवंबर तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एनएच रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इससे यह तय है कि अभी यात्रियों को राहत नहीं मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article