17.1 C
Dehradun
spot_img

चारधाम यात्रा सुचारु, अफवाहों पर न दें ध्यान- आईजी गढ़वाल

Must read

राजीव स्वरूप ने कहा – सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरें निराधार, पुलिस पूरी तरह सतर्क

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर गढ़वाaल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक और सुदृढ़ इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

आईजी राजीव स्वरूप ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अफवाहों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement