24.5 C
Dehradun

ठाणे में जीएसटी की धोखाधड़ी का मामला आया सामने, किया 4.5 करोड़ का GST फ्रॉड

Must read

महाराष्ट्र के ठाणे में जीएसटी की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक शख्स ने 60 वर्षीय बिजनेसमैन को करोड़ों का चूना लग दिया। व्यावसायिक का आरोप है कि सलमान नामक व्यक्ति ने उसकी कंपनी खरीदने के बहाने जीएसटी नंबर और पासवर्ड हासिल कर लिया। इसके बाद उसने उसी आईडी से 25 करोड़ का लेनदेन किया और 4.5 करोड़ के जीएसटी का भुगतान नहीं किया।

 महाराष्ट्र के ठाणे में जीएसटी की धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा है। एक शख्स ने 60 साल के व्यावसायिक का जीएसटी नंबर और पासवर्ड पता किया। इसके आधार पर आरोपी ने करोड़ों के लेन देन किए। मगर, 4.5 करोड़ रुपए के जीएसटी का भुगतान नहीं किया।

आरोपी शख्स का नाम सलमान है, जिसने मुंबई के ठाणे में रहने वाले एक 60 साल के बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया और उसे 4.5 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया।

ठाणे पुलिस ने सलमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 336 (जालसाजी) समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सलमान के खिलाफ IT कानून के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2024 में आरोपी ने पीड़ित के सामने उसकी कंपनी खरीदने की पेशकश की थी। सबकुछ तय होने के बाद आरोपी ने पीड़ित के फर्म के दस्तावेज, कंपनी का GST नंबर और पासवर्ड हासिल कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि सलमान ने पीड़ित की जीएसटी आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके उसके खाते से जुड़े ईमेल और मोबाइल नंबर समेत सारी जानकारियां बदल दीं। यही नहीं आरोपी ने कंपनी के नाम से 25 करोड़ रुपए का लेन देन किया।पुलिस ने इसपर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस केस की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सलमान की गिरफ्तारी के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ हो सकेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article