18.2 C
Dehradun
spot_img

सीबीआइ की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में की छापेमारी

Must read

सीबीआइ ने उत्‍तराखंड में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआइ की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की है। सीबीआइ की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर बुधवार को सीबीआइ देहरादून ने पांच-पाचं सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर भेजी।

आज दोनों टीमें दफ्तर खुलते ही टीम छापेमारी में जुट गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों को जांचा।

टीम के पहुंचने के बाद से कर्मचारियों में खलबली मच गई। दोनों दफ्तर में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद जो भी खामियां पाई जाएंगी मामले में उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement