13.9 C
Dehradun

गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को किया याद

Must read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए पर्यटन पर विशेष फोकस किया जाएगा। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है। भाजपा नेता रामशरण नौटियाल व उनके पुत्र गायक जुबिन नौटियाल ने भी मंगलवार को आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

कैलाश खेर ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर के परमार्थ निकेतन आगमन पर ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर ने सहभाग कर अपनी आवाज के जादू भी बिखेरा जिस पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

परमार्थ पहुंचकर कैलाश खेर ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि में आज भी यहां का आनंद यहां की मस्ती और यहां कि दिव्यता को याद करता हूं।

उन्होंने कहा कि क्या दिन थे जब मैं यही मां गंगा के तट पर बैठकर संगीत की साधना करता था। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है, बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है।

अपने भीतर प्रवेश करना और स्व के साथ संबंध स्थापित करने में संगीत अत्यंत मददगार है। हमारे भीतर विचारों का एक हिमालय है उससे पार जाने और शांति प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग की संगीत की साधना। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर की आवाज के जादू पर श्रद्धालु जमकर थिरके। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article