23 C
Dehradun

CM धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Must read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को घंटाघर पहुंचे और यहां माल्यार्पण किया।

भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे।

उनके कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके इरादे हिमालय जैसे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article