16.9 C
Dehradun

मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ उनका महत्ता को काफी सराहा

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने एक मई को श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ ही उनका महत्ता को काफी सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी श्रम दिवस पर श्रमिकों तथा कामगारों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई दिवस यानी एक मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस पर पर प्रदेश के कामगारों व श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता है। विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में इस दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के ²ष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए मई दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाने की अपील की है

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रमिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं से राष्ट्र के नव निर्माण एवं प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के परिश्रम, समर्पण एवं त्याग से सशक्त, प्रगतिशील एवं विकसित भारत का स्वप्न साकार हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्रमिकों तथा कामगारों को उनके दिवस पर बधाई दी है। पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाई – बहनों को अंतररराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी श्रमिकों को मई दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही साथ उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि मई दिवस उन सभी श्रमिकों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से देश व दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article