24.3 C
Dehradun

अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक कहा- भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Must read

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी नाराजगी जता चुकी है।  सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर AAP विधायकों के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1700 अनियमित कालाेनियां हैं, जिनमें 50 लाख से अधिक लोेग रहते हैं, 13 लाख के करीब लोग झुग्गी बस्तियों आदि में रहते हैं। इन्हें सभी को भाजपा शासित नगर निगम तोड़ने जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को विधायकों के साथ बैठक ली है। उनसे कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों की इस कार्रवाई का डटकर विरोध करें, इस लड़ाई में जनता के साथ खड़े हों, अगर जेल भी जाना पड़े तो जाएं, मगर भाजपा की इस गुंडागर्दी को नहीं हाेने दें।

बता दें कि इससे पहले यह बैठक शनिवार को होनी थी, लेकिन पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके की एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद रद्द कर दी गई, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ भाजपा की अतिमक्रमण और अवैध निर्माण की कार्रवाई पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और उनसे अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ”विनाश” को रोकने का आग्रह किया था। उपमुख्यमंत्री मनीष  सिसोदिया ने ने भाजपा की ”बुलडोजर राजनीति” की भी आलोचना की और दावा किया कि एमसीडी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 63 लाख घरों को तोड़ने की तैयारी कर रही है। मनीष सिसोदया ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर का डर दिखाकर लोगों से वसूली कर रही है।

इन जगहों पर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

शाहीन बाग

अब्दुल फज़ल एन्क्लेव

ओखला

तिलक नगर वेस्ट

मदनपुर खादर ईस्ट

जैतपुर

सरिता विहार

जसोला

कंचन कुंज

मधु विहार

विष्णु गार्डनञ

उत्तम नग

शाहीन बाग

अब्दुल फज़ल एन्क्लेव

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article