25 C
Dehradun

कांगड़ा आएगी 27 मई को स्मृति ईरानी, पढि़ए पूरी खबर

Must read

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 27 मई को कांगड़ा आ रही हैं। चुनावी वर्ष में सियासत गरमाने लगी है और सभी दलों के नेता प्रदेश में आ रहे हैं। चुनावी वर्ष है तो कोई भी पार्टीअपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा के चंबी मैदान में भाजपा कांगड़ा चंबा का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में जीत का मंत्र देने के लिए स्मृति ईरानी यहां आ रही हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पवन राणा सहित अन्य पदाधिकारी शिरकर करेंगे।

त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महामंत्री पवन राणा, त्रिलोक कपूर, सरवीन चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, विपननैहरिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की है।

यह बोले भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग ने कहा कि भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन चंबी में 27 मई से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां पहुंचेंगी। यहां पर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगी और आगामी समय में होने वाले चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगी। त्रिदेव सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ एजेंट इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article