24.5 C
Dehradun

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची दिल्ली, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

Must read

नई दिल्ली, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू अपना नामांकन भरेंगी। विपक्ष ने इस पद के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है और चुनाव परिणाम की घोषणा 21 जुलाई तक हो जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के विभिन्न वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद होंगे।

मुर्मू के पक्ष में बीजद व  मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस

मुर्मू ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘थोड़ी देर पहले ही नई दिल्ली पहुंची, 24 जून को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराउंगी। करोड़ों भारतीयों से अपने लिए दुआएं मांग रहीं हूं। जय महाप्रभु जगन्नाथ देव।’ भाजपा समर्थित मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। MDA को समर्थन देने के कारण निलंबित पांच कांग्रेसी विधायक भी मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे।

ओडिशा की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं मुर्मू 

उल्लेखनीय है कि मुर्मू ओडिशा की पूर्व मंत्री हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के लिए राह और आसान हो गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article