36.7 C
Dehradun

आम जनता को अपनी समस्याओ के लिए मुख्यमंत्री तक न आना पड़े , सीएम धामी ने अधिकारियो को दिए निर्देश

Must read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जनता की समस्याएं शीघ्रता से हल हों। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ सभी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं। साथ ही अपने कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाए।

विभागीय अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए कि समस्याओं पर की गई कार्यवाही से मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया जाए।

लोकतंत्र देश की संस्कृति का मूल आधार: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढऩे को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटाकर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एथलीट नीरज चोपड़ा और क्रिकेटर मिताली राज के बारे में भी बताया। दोनों खिलाड़ि‍यों ने साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी अपनी मेहनत, जुनून और योग्यता से देश का मान सम्मान बढ़ाया है।

देश के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेते हुए जीवन लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। निरंतर प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article