23.9 C
Dehradun
spot_img

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया, कहा- हमारे अधिकारियों ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला

Must read

देहरादून : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्‍होंने चारधाम यात्रा के दौरान अधिकारियों द्वारा निभाई गई जिम्‍मेदारियों पर उनकी तारीफ की।

‘हमारे अधिकारियों ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर हमारे सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाई। जिसकी मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि इस बार चारों धामों में उम्मीद से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे। हमारे अधिकारियों ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला।

पुलिसकर्मियों को सुविधाओं के मुद्दे पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि जिस किसी भी परियोजना का शिलान्यास हो चुका है तो उसका उद्घाटन भी किया जाएगा। पुलिस लाइन की प्रशासनिक इमारतों और आवासों का निर्माण होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement