24.4 C
Dehradun

कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम धामी आज होंगे रवाना, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन भी लेंगे हिस्‍सा

Must read

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैदराबाद में आयोजित हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार शाम रवाना होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार व शनिवार दो जुलाई को हैदराबाद में होगी।

मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी बैठक में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में करेंगे। शनिवार सुबह वह दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के

वहीं प्रदेश में धामी सरकार को 100 दिन का कार्यकाल पूरा करने पर भाजपाइयों ने उपलब्धि के रूप में खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा आंबेडकर नगर मंडल ने 100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के कार्यक्रम आयोजित किया।

गुरुवार को दू नेशनल इंटर कालेज में धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जन को अवगत कराया।

कहा कि सरकार ने 1905 और 1064 नंबर जारी कर भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य किया है। इस कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा, विश्वास डाबर, अरुण खरबंदा, विपिन खंडूरी, कार्यक्रम संयोजक मनोज जाटव, ऋषभ पाल, पंकज शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article