23.9 C
Dehradun
spot_img

एक ही परिवार में हुई चार मौतों की खबर से गांव में मचा कोहराम, चालक बस समेत मौके से फरार

Must read

लखीमपुर खीरी, तेज रफ्तार अनियंत्रित बस का कहर लखीमपुर खीरी के एक परिवार को झेलना पड़ा है। लखीमपुर खीरी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में आज रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद का चालक फरार है।

कोतवाली सदर के धौरहरा निवासी श्रीराम का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण शनिवार की शाम मां महाराजा देवी, भाभी प्रज्ञा देवी, व लड़की लकी को बाइक पर बिठाकर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पकरिया बहन की बीमार सास को देखने गए थे। रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह लोग वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक इंदिरा मनोरंजन पार्क के आगे पुलिया के पास पहुंची। तभी शारदानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक ही बाइक पर सवार श्रवण (22 वर्ष), उसकी भाभी प्रज्ञा देवी (30), मां महाराजा देवी (52) तथा प्रज्ञा की बेटी लकी (सात वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक ही परिवार में हुई चार मौतों की खबर से गांव में कोहराम मच गया। चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को बस स्टैंड से कब्जे में ले लिया है। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया सड़क हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement