24.8 C
Dehradun

सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी- प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Must read

देहरादून : केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। हैदराबाद में शनिवार से प्रारंभ हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन इस बात पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में भाग ले रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उत्तराखंड भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भाग ले रहे हैं। शनिवार देर शाम संपर्क करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि बैठक में पहले दिन आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।

कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा रखा जाए जनता के बीच

इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रखा जाए। इसके लिए पार्टी की सभी राज्य इकाइयां विशेष अभियान चला सकती हैं। कौशिक ने बताया कि उन्होंने बैठक में प्रदेश भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट रखते हुए अब तक के कार्यों का ब्योरा रखा।

वरिष्ठ नेताओं का मिल रहा मार्गदर्शन : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तस्वीर ट््वीट करते हुए लिखा कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर से आए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

हैदराबाद को भाग्यनगर बनाएगी भाजपा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हैदराबाद (भाग्यनगर) में यह बैठक होना तेलंगाना के लिए गौरव की बात है। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि वर्ष 2023 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी और हैदराबाद को भाग्यनगर बनाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दृष्टिगत पूरा हैदराबाद शहर भाजपा के बैनर, पोस्टरों से अटा हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article