अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस साल उनकी बैक टू बैक कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अब अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे के ट्रेलर रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज किया जा सकता है।
पिंक विला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर फिल्म की रिलीज डेट से एक महीने पहले यानी 18 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। क्योंकि 18 फरवरी को फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का बर्थडे भी है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 18 अक्षय कुमार का लकी नंबर है और इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा।
बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार खूंखार गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जो एक अभिनेता बनना चाहता है और इस फिल्म में कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएगीं। लेकिन फिल्म में वो एक निर्देशन बनना चाहती हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म तमिल की ब्लॉक बस्टर जिगरथंडा की आधिकारिक रीमेक है।

