13.9 C
Dehradun

गंगोत्री हाईवे पर हादसा: कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलटा, चार यात्री हुए घायल

Must read

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल जांगला पुल के पास  कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर थाना हर्षिल से पुलिस फोर्स रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।

जल भरने के लिए जा रहे थे कावंड़ यात्री

जानकारी के मुताबिक वाहन में 15 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार हेतु सेना के चिकित्सालय हर्षिल में उपचार के लिए भेजा गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। बताया कि यहां कांवड़ यात्री जल भरने के लिए जा रहे थे कि तभी इनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

रुड़की: अलग-अलग हादसों में तीन कांवड़ यात्री घायल

अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन कांवड़ यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक हादसे के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंद्रलोक प्रेमनगर दिल्ली निवासी कावंड़ यात्री सुल्तान (17) अपने दोस्त नंदू के साथ हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहे थे।

गुरुवार रात को रुड़की बाईपास से कुछ आगे पहुंचने पर सुल्तान शौच के लिए जाने लगा। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में सुल्तान घायल हो गया। उसके दोस्त नंदू ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से निकल गया। अस्पताल में सुल्तान की हालत गंभीर बनी है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना लक्सर 19 जुलाई की रात गंगाजल लेकर वापस जा रहे थे। इसी बीच कोर कालेज के पास पीछे से आई एक जेसीबी ने इन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों कांवड़ यात्री घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी है। मामले में पुलिस ने मिरगपुर देवबंद निवासी संदीप कुमार की तहरीर पर जेसीबी चालक मनीष कुमार निवासी ककरौली जिला मुजफ्फरनगर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article