13.9 C
Dehradun

स्मृति रानी राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

Must read

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल अभी थमा नहीं है। भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माफी की मांग पर अड़े हुए हैं। राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की है।

राष्ट्रपति के साथ स्मृति ईरानी के अलावा केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र मुंजापारा और जान बारला ने भी मुलाकात की। स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट भी की हैं। स्मृति ने ट्वीट कर कहा, ‘देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के साथ मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’

वहीं, राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की गई है।

सोनिया गांधी की माफी की मांग पर अड़ी भाजपा

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने 28 जुलाई को राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। स्मृति ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मदीवार बनते ही द्रौपदी मुर्मु कांग्रेस पार्टी के घृणा का केंद्र बन गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुर्मु को कठपुतली कहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article