27.7 C
Dehradun

हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का उत्साह बढ़ाया

Must read

रुदपुर, हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम करीब एक घण्टे देरी से सुबह आठ बजे शुरू हुआ। भारत माता की जयघोष के साथ जगतपुरा से शुरू हुई हर घर तिरंगा प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हर घर तिरंगा प्रभातफेरी के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से तिरंगा लगाए जाने के प्रण को पूरा किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों की समान भागेदारी है।

देश प्रेम के गीतों के साथ आगे बढ़ी प्रभातफेरी मुख़र्जी नगर, ट्रांजिट कैम्प, शिवनगर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रभातफेरी कार्यक्रम में भाजपा नेता भारतभूषण चुघ,उत्तम दत्ता,तरुण दत्ता, राधेश शर्मा,अनिल चौहान, रश्मि रस्तोगी, स्वेता मिश्रा,राकेश सिंह,ललित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आज हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे महेन्द्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार 10 अगस्त यानी आज हल्द्वानी आंएगे। उनके स्वागत के लिए पार्टी ने खासा इंतजाम किया है। इसके साथ ही मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने दिन भर शहर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष शहर में विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने एसबीआइ की मुख्य शाखा से लेकर शहर के तमाम घरों व कार्यालयों में तिरंगा लगाया। साथ ही लोगों भी वितरित किया।

कांग्रेस ने किच्छा में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए तिरंगा ले भारत जोड़ो अभियान के तहत शहर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता बंडिया में।एकत्र हुए। वहा से भारत माता की जय, जय हिंद वे नारे लगाते हुए निकले। भारत जोड़ो यात्रा बंडिया से रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक होते हुए डीडी चौक पहुच संपंन्न हुई।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौधरी, संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, डा. गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, गौरव बेहड़, ओमप्रकाश दुआ, सुरेश पपनेजा, बंटी पपनेजा, एनयू खान, फिरदोस सलमानी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article