27.6 C
Dehradun

आइटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठ पहाड़

Must read

देहरादून :  देश 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पद पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में 20 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। तिरंगा अभियान की वर्चुअल शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही।

वहीं इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आइटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही औली में भी इन हिमवीरों ने राष्‍ट्र ध्‍वज फहराकर देश प्रेम को प्रकट किया। इस दौरान पहाड़ ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठे।

वहीं इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर भव्य रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा पूरे देश की शान है और इससे पूरे देश का सम्मान जुड़ा है। आम जनता घरों में सम्मान के साथ 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराये। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि 15 अगस्त के बाद तिरंगे को किसी भी दशा में इधर-उधर न फेंकें। बल्कि सम्मान से उतार कर अपने घरों में सुरक्षित रखें।

नारायणबगड़ में विधायक थराली भूपालराम टमटा की अगुआई में नगर के मुख्य बाजार तक तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों नगरवासियों ने भाग लिया। गौचर में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने तिरंगा अभियान में छात्र छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं स्थानीय व्यापारियों, पालिका कर्मियों ने प्रतिभाग कर तिरंगा अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत गैरसैंण की ओर सक निकाली तिरंगा रैली में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं, महिलाओं, स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। थराली में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत थराली के आह्वान पर एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article