23.7 C
Dehradun

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते ऐसे लोग चिह्नित होने चाहिए

Must read

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।

तिरंगा हाथ में लिए भारी जुनून के साथ नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान, स्वाभिमान एवं देश की पहचान है। अगली सदी में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तथा स्वर्णिम भारत होगा।

उन्‍होंने कहा कि जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते, ऐसे लोग चिह्नित होने चाहिए। वहीं उन्‍होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान का बचाव करते हुए निशंक ने कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से लिया गया। उन्‍होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सब जगह लोग उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं।

तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की

सांसद निशंक ने लक्सर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ नगर में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत की छवि बदली है।

देश की आजादी के दौरान नागरिकों में जो जुनून था देश की आजादी के बाद पहली बार उसी तरह लोगों में जुनून है। दावा किया कि आने वाली सदी पूरी तरह से भारत व भारतवासियों की होगी और पूरी दुनिया भारत का नेतृत्व स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली अभियान ने देश भर के नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई है।

इस अभियान को देश के हर राज्य, हर शहर और हर गांव में भारी समर्थन मिल रहा है। रैली में मौजूद भाजपाइयों ने घर-घर घूमकर लोगों को तिरंगा वितरित किए। साथ ही उन्होंने 15 अगस्त तक यह ध्वज अपने घर पर लगाने की अपील भी की।

रैली में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नपा अध्यक्ष अंबरीष गर्ग, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी, बिशनपाल कश्यप, डा. अजय गुप्ता, राजवीर कश्यप, डेविड मुखिया, शोभाराम प्रजापति, पृथ्वी सिंह राणा, जसवीर बसेड़ा, डा. महिपाल, राहुल गर्ग, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article