26.1 C
Dehradun

केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या पहुंच कर भाजपा नेताओं से की भेंट,करेंगे श्रीराम लला का दर्शन

Must read

अयोध्या, भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनकी सरकार के मंत्री लगातार इसपर निगरानी भी रख रहे हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। रामकथा पार्क के हेलीपैड पर लैंड करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में भाजपा के नेताओं से भेंट की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिले के अधिकारियों के साथ भाजपा के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही ब्रजेश पाठक का आज अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। मौर्य के साथ पाठक राम कथा पार्क हेलीपैड से हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी के बाद इनका राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है।

दर्शन-पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर रवाना होंगे। वह आज अंबेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्य का अयोध्या में ही कार्य निरीक्षण के साथ ही समीक्षा का कार्यक्रम है। वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ वह कार्य प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं।

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक

अयोध्या में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में रामजन्मभूमि परिसर में बैठक चल रही है। चेयरमैन ने भवन निर्माण समिति की बैठक के पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। दिसंबर 2023 तक मंदिर के भूतल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की आपूर्ति को बढ़ाने के साथ यात्री सुविधा केंद्र बनाने का कार्य जल्द होगा शुरू।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article