25 C
Dehradun

लूनिया मौहल्ले में आयोजित 8वां गणेश उत्सव के चतुर्थ दिन की संध्या में मनोज सरगम व विनोद जी ने सुन्दर-सुन्दर भजनों की प्रस्तुती दी

Must read

Dehradun: बारात घर लूनिया मौहल्ले में आयोजित 8वां गणेश उत्सव में चतुर्थ दिन की संध्या में पंडित अजय जी ने गणेश महाराज व सभी पूज्य देवता एवं मां ज्वाला मां के सुन्दर स्वरूप की पूजा की, उसके बाद मनोज सरगम जागरण पार्टी के द्वारा भजन संध्या के कार्यक्रम गायक कलाकार मनोज सरगम व विनोद जी ने सुन्दर-सुन्दर भजनों की प्रस्तुती दी व उसके बाद साई बाबा की सुन्दर झांकी भी निकाली।


श्री महादेव पुत्रा गणपति युवा सेवा समिति के अघ्यक्ष अतुल कुमार (मोनू) ने बताया कि गायक कलाकार मनोज सरगम ने गणेष महाराज के सुन्दर-सुन्दर भजन, माता के भजन व भाई बहन और बेटी के ऊपर अच्छे-अच्छे भजन गाये। जिसको सुनकर कुछ भक्तजन भावुक भी हो गये और उन सबका मन मोह लिया। सभी भक्तजन हशोल्लास के साथ अपनी-अपनी हाजिरी लगाने लगे। इसकेे बाद गायक कलाकार को समिति की ओर से सप्रेम भेट दी गई और साई बाबा की झांकी ने भी सभी भक्तों का मन मोह लिया उसके बाद भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर समिति सरंक्षक अमित विरमानी, समस्त समिति व भक्तजन मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article