25 C
Dehradun

अब स्मार्ट बसों का संचालन सहस्रधारा रूट पर भी शुरू, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Must read

देहरादूनः स्मार्ट इलेक्ट्रिक एसी बसों के बेड़े का निरंतर विस्तार हो रहा है। सेलाकुई, राजपुर और जौलीग्रांट रूट पर ये बसें पहले से चल रही थीं।

अब स्मार्ट बसों का संचालन सहस्रधारा रूट पर भी शुरू हो गया है। इस रूट पर पांच बसें लगाई गई हैं। महापौर सुनील उनियाल गामा और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट बसों को हरी झंडी दिखाकर सहस्रधारा के लिए रवाना किया।

रूट पर 37 स्टापेज

इस अवसर पर स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ एवं जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि स्मार्ट सिटी के बेड़े में 15 बसें थीं और अब यह संख्या 20 हो गई है। बेड़े में शामिल की गई पांच नई बसों का संचालन आइएसबीटी से सहस्रधारा के बीच किया जाएगा। यह रूट 21 किलोमीटर का है। इस रूट पर 37 स्टापेज तय किए गए हैं।

स्मार्ट सिटी के बेड़े में 10 और बस होंगी शामिल

बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है, जबकि पूरा सफर (आइएसबीटी से सहस्रधारा तक) करने पर अधिकतम 55 रुपये अदा करने होंगे। सीईओ ने कहा कि निकट भविष्य में स्मार्ट सिटी के बेड़े में 10 और बसों को शामिल किया जाएगा।

आइएसबीटी-सहस्रधारा रूट पर बस के स्टापेज

  • आइएसबीटी,
  • शिमला बाईपास,
  • माजरा,
  • आइटीआइ निरंजनपुर,
  • सब्जी मंडी चौक,
  • पटेलनगर पुलिस चौकी,
  • लाल पुल,
  • पीएनबी पटेलनगर,
  • माता वाला बाग,
  • सहारनुपर चौक,
  • रेलवे स्टेशन,
  • प्रिंस चौक,
  • साइबर पुलिस स्टेशन,
  • तहसील चौक,
  • दर्शनलाल चौक,
  • घंटाघर, गांधी पार्क,
  • सेंट जोजफ्स एकेडमी,
  • सचिवालय, बहल चौक,
  • दिलाराम चौक,
  • मधुबन होटल,
  • अजंता चौक,
  • कंडोली,
  • एनआइवीएच बैक गेट,
  • बाला सुंदरी मंदिर,
  • दुर्गा विहार,
  • हैप्पी एन्क्लेव,
  • पालीकिड स्कूल,
  • राजुपर रोड एन्क्लेव,
  • आइटी पार्क,
  • गुजराड़ा मानसिंह रोड,
  • तिब्बतन कालोनी,
  • किरशाली ग्राम,
  • कुल्हान ग्राम,
  • पैसेफिक गोल्फ,
  • सहस्त्रधारा,

रोजाना 2500 से अधिक यात्री कर रहे सफर

सीईओ सोनिका ने बताया कि स्मार्ट सिटी की बसों में रोजाना 2500 से 3000 यात्री सफर कर रहे हैं। करीब दो वर्ष की अवधि में स्मार्ट बसों में 9.80 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं।

चार स्मार्ट टायलेट जनता को समर्पित

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गुरुवार को चार स्मार्ट टायलेट भी जनता को समर्पित किए गए। अब शहर में स्मार्ट टायलेट की कुल संख्या सात हो गई है। नए टायलेट परेड ग्राउंड, पंत रोड, पुरानी तहसील परिसर, निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर और आइएसबीटी परिसर में बनाए गए हैं।

टायलेट में स्वचलित फ्लश मशीन, कान्टेक्टलेस हैंड वाश, हैंड ड्रायर, सोप डिस्पेंसर की सुविधा दी गई है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए सेनेटरी वेंडिंग डिस्पोजेबल मशीन लगाई गई है। टायलेट के उपयोग का शुल्क पांच रुपये तय किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article