26.8 C
Dehradun

ढोल नगाड़ो व डीजे के साथ विदा किए गजानन को गणपति बप्पा मोरया -अगले बरस तू जल्दी आ

Must read

Dehradun: श्री महादेव पुत्र गणपति युवा सेवा समिति द्वारा 8वां गणेश  उत्सव व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पूजा स्थल बारात घर लूनिया मौहल्ला समिति अध्यक्ष अतुल कुमार (मोनू) ने बताया कि 8वां गणेश  उत्सव के समापन पर बप्पा को ढोल, नगाड़ो व डीजे के साथ गा बजाकर और रंग लगाकर विदा किया गया

इस अवसर पर बप्पा जी की शोभा यात्रा निकली शोभा यात्रा बारात घर से शुरू हुई गोपीनाथ मंदिर से कालिका माता मंदिर, अंसारी मार्ग से मच्छी बाजार, सीएनआई चौक से डिस्पेन्सरी रोड, दर्षन लाल चौक से रेंजस ग्राउण्ड तक और वहां से हरिद्वार स्थित स्वामी सर्वानंद घाट पर बप्पा का पूजन कर उसके बाद विसर्जन किया। इस दौरान समिति मुख्य संरक्षक अमित विरमानी, समस्त समिति सदस्य व भक्तजन आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article