36.7 C
Dehradun

गोवा भाजपा के अध्यक्ष ने किया दावा, कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल

Must read

पणजी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत , माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था।

ये 8 विधायक भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस।

गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक

बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article