32.1 C
Dehradun

भारत के मशहूर कमेड‍ियन और गजोधर भईया फेम राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन पर सपा प्रमुख अख‍िलेश ने दुख जताया

Must read

लखनऊ, भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव का द‍िल्‍ली के एम्‍स में 42 द‍िनों बाद न‍िधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव के न‍िधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शोक जताया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कामेडियन राजू श्रीवास्तव के न‍िधन पर दुुख जताते हुए कहा क‍ि, राजू श्रीवास्तव हमारे बीच में नहीं रहे उसका अफसोस है। वे गरीब परिवार से थे लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ऐसे कामेडियन और ऐसे हुनर के लोग बहुत कम पैदा होते हैं। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही साधारण था।

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। प‍िछले 41 द‍िनों से वो ज‍िंंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे और 42वें द‍िन वो ज‍िंदगी से जंग हार गए।

बता दें क‍ि पीएम नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया था। उन्हें विभिन्न शहरों में कई स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए भी देखा गया था। अभियान के दौरान, उन्होंने विभिन्न संगीत वीडियो बनाए और स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक सामाजिक संदेश के साथ टीवी विज्ञापनों की शूटिंग की थी।

राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री का शौक था। ज‍िसे उन्‍होंने अपना कर‍ियर बना ल‍िया। राजू अपनी शानदार मिमिक्री के लिए जाने जाते थे। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article