25.2 C
Dehradun

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंपी रिपोर्ट, आज मीडिया को करेंगी संबोधित

Must read

देहरादून : उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस संबंध में आज 12 बजे विधानसभा भवन में मीडिया को संबोधित करेंगी।

गुरुवार देर रात जांच समिति द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गई

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थीं। गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया, एसएस रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article