21.5 C
Dehradun
spot_img

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

Must read

जम्मू, जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर गत सोमवार को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की। विशेष आरती में शामिल होकर गृहमंत्री ने जम्मू व कश्मीर में आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे, शांति बहाली के लिए प्रार्थना की। मां भगवती का आशीर्वाद लेने के बाद गृहमंत्री श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रद्धालुओं से भी मिले।

गृहमंत्री ने इस दौरान बोर्ड सदस्यों के साथ चाय नश्ता भी किया। सीइओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने गृहमंत्री को भवन के आसपास चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। कुछ ही देर में गृहमंत्री हेलीकाप्टर पर बैठ हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह राजौरी के लिए रवाना हो जाएंगे। राजौरी में जहां गृहमंत्री की जनसभा का आयोजन किया गया है, वहां अभी से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement