36.7 C
Dehradun

सीएम धामी ने सभी विधायकों से मांगे 10 योजनाओं के प्रस्ताव

Must read

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्तापक्ष व विपक्ष के सभी विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार करते हुए उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार इन प्रस्तावों पर शासन के अधिकारियों व विधायकों से विचार-विमर्श कर इन्हें चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

श्रेष्ठतम राज्य बनाने के संकल्प से साथ आगे बढ़ रही सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड को 25 वीं वर्षगांठ तक राज्य को श्रेष्ठतम राज्य बनाने के संकल्प से साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड में ही आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। इसके बाद से ही सरकार इसके लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रत्येक क्षेत्र का योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने का जो सिलसिला पुष्कर सिंह धामी ने शुरू किया था, अब दूसरे कार्यकाल में वह गति पकडऩे लगा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे कार्यकाल के छह माह पूरे होते ही प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए एक और बड़ी पहल की है।

मुख्यमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ पार्टी लाइन से ऊपर उठ प्रदेश के सभी विधायकों को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी 10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव देने का अनुरोध किया है।

इस पत्र में विधायकों से कहा गया है कि सभी अपने विधानसभा क्षेत्र की आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव दें। शासन स्तर पर राज्य के आर्थिक संसाधनों की व्यवस्था के अनुसार योजनाओं को उपयुक्तता पर विधायकों से चर्चा की जाएगी और इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।

भाजपा ने भी मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के इस कदम को राज्य के विकास में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि इस फैसले से राज्य का समवेशी विकास होगा और विकास की गति तेज होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article