32.8 C
Dehradun

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया

Must read

नई दिल्ली,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल आज गीता पर दिए अपने विवादित बयान से पलट गए हैं। हिंदू धर्म पर गलतबयानी कर विवादों में आए शिवराज ने बीते दिन कहा था कि जिहाद की बात सिर्फ इस्लाम में ही नहीं बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है। हालांकि आज उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। पाटिल ने कहा कि जब उनसे जिहाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था।

इस्लाम ही नहीं गीता में भी जिहाद का जिक्र

कांग्रेस नेता पाटिल ने बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लाम धर्म में जिहाद की हमेशा बात होती है, लेकिन यह गीता में भी है। उन्होंने दावा किया कि कुरान में ही नहीं, गीता के हिस्से में भी जिहाद का जिक्र है।

महाभारत में श्री कृष्ण ने की अर्जुन से जिहाद की बात

पाटिल ने इसके साथ में कहा था कि महाभारत में भी श्री कृष्ण ने अर्जुन से जिहाद की बात की थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी यह बात मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर हम शांति चा रहे हैं और कोई तलवार लेकर आ रहा है तो हम भी भाग नहीं सकते हैं।

भाजपा ने कसा तंज

शिवराज पाटिल के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया था। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कांग्रेस को हिंदू विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आप के विधायक गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम द्वारा नफरत के वोटबैंक की राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रयोग कर रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा गीता में जिहाद की बात करना सभी हिंदूओं का अपमान है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article