25.2 C
Dehradun
spot_img

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बिजली के पोल से टकराई, छह की मौत

Must read

सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में टवेरा कार में सवार एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घायल की मौत एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।

हंडिया टोल प्लाजा के पास हादसा सुबह करीब 6:40 पर हुआ ।  टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 78 बीक्यू 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई । जिससे मौके पर 4 महिला, 01 बेटी की कुल ,पांच की मौत हो गई।
मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी,रेखा पत्नी रमेश, कृष्णा देवी पत्नी  श्यामलाल,कविता पत्नी दिनेश और एक वर्ष की कुमारी ओजस शामिल हैं। घायलों में उमेश पुत्र श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, गोटू पुत्री रमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, चालक इरशाद समस्त निवासी शिवगढ़ को उपचार हेतु सीएचसी उपरदहा भेजा गया है। शवों को एंबुलेंस से एसआरएन मर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।
क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement