26.1 C
Dehradun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मस्थली मसालगांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिला

Must read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मस्थली मसालगांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिला। ग्रामीणों ने उन्हें साल गांव में मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया।

योगी आदित्यनाथ के पिता स्व आनंद सिंह बिष्ट 70 के दशक में अपर यमुना वन प्रभाग के मसाल गांव क्षेत्र में वन दरोगा पद पर कार्यरत थे। वे माल गांव के पास वन विभाग की चौकी में सपरिवार रहते थे, इसी दौरान योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था।

योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल से बड़ी उत्सुकता के साथ क्षेत्र के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को शिलान्यास कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article