24 C
Dehradun

अमरोहा में अज्ञात वाहन ने ऑटो को रौंदा, 4 की मौत

Must read

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गजरौला थाना इलाके में एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो में पांच लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article