24 C
Dehradun

देश के प्रथम PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Must read

देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है।

इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’।

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।

राहुल ने किया भावुक ट्वीट 
इस मौके पर राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने लिखा, कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है। पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

कर्नाटक सीएम ने दी श्रद्धांजलि 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article