33.5 C
Dehradun

12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने उतार मौत के घाट, खून के धब्बों से जंगल में शव तक पहुंचे परिजन

Must read

बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत मयकोट  निवासी एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती शाम को मौत के घाट उतार दिया है। ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र का 12 वर्षीय बेटा अरनव चंद बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मैं मयकोट गांव में गया था।

टिहरी घनसाली में रविवार को सामने आई इस घटना से क्षेत्र में के लोगों में दहशत है। शाम 5 बजे के लगभग वह मैं  मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की। रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिलखीअस्पताल लाया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article