15.3 C
Dehradun
spot_img

आयोग के अध्यक्ष ने कहा- पुलिस समय-समय पर आयोग को सचेत करती रहे भर्तियों में किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों की आशंका न हो

Must read

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार को आशंका थी कि परीक्षाओं में धांधली हो सकती है। इसीलिए उन्होंने बीती 12 अगस्त को पुलिस मुख्यालय को एक पत्र लिखकर परीक्षाओं की निगरानी के लिए एलआईयू की गोपनीय ढंग से तैनाती करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने आयोग के परिसर और परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की मांग की थी।

इस पत्र में आयोग के अध्यक्ष ने कहा था कि पुलिस समय-समय पर आयोग को सचेत करती रहे ताकि भर्तियों में किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों की आशंका न हो। लेकिन, इसके बाजवूद पेपर लीक हो गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस बारे में पुलिस सूत्रों का कहना है कि पेपर लीक करने में आयोग के लोग ही शामिल थे। जैसे ही पुलिस को इस बारे में पता चला वह एक्शन में आ गई। ब्यूरो

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement