33.2 C
Dehradun

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की निंदा करने के बाद एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस,

Must read

नई दिल्ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी ट्वीट की है। पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही ये फैसला लिया है।

ट्वीट वापस लेने का दबाव बनाया: एंटनी

गौरतलब है कि अनिल एंटनी ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर भाजपा का साथ दिया था। अनिल ने कहा कि मुझसे अपने ट्वीट को हटाने को कहा गया था, लेकिन मैंने इससे मना कर दिया। ऐसे लोग जो अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं, वो लोग ही मुझे ट्वीट हटाने का दबाव बना रहे थे।

डॉक्यूमेंट्री विवाद पर दिया BJP का साथ

अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा कि जो लोग ब्रिटिश प्रसारक और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रा के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं, वे भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। क्योंकि 2003 के इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रा का दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेद के बावजूद, मुझे लगता है कि यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

केरल कांग्रेस ने किया डाक्यूमेंट्री दिखाने का एलान

उधर, केरल कांग्रेस इकाई ने डाक्यूमेंट्री दिखाने का एलान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) की छात्र इकाई डीवाईएफआई ने भी मंगलवार अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि राज्य में इसे दिखाया जाएगा। वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई भी इस तरह का एलान कर चुकी है। वहीं, भाजपा ने डाक्यूमेंट्री दिखाने वाले फैसले को राजद्रोह बताया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने और इस तरह के प्रयासों को रोकने की मांग की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article