24.6 C
Dehradun

पौड़ी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर कार्यशाला आयोजित

Must read

विकासखण्ड स्तर पर 104 प्रशिक्षण कार्यशालाओं का होगा आयोजन: मुख्य विकास अधिकारी

पौड़ी- मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किया गया।

मुख्यमंत्री उद्यमशीलता योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (आरबीआई) कार्यशालाओं में एनआरएलएम व ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के अधिकारियों को आवश्यक सहायता किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही आरबीआई को विकासखण्ड स्तर पर कार्यशाला आयोजन हेतु उचित स्थल चयन व कार्यशालाओं के आयोजन संबंधी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

गौरतलब हो कि रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (RBI) का मुख्य कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमशीलता और व्यापार विकास को बढ़ावा देना है, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर पैदा करना और पलायन को रोकना है। हाल ही में, इस योजना का नाम बदलकर “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” कर दिया गया है।

रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (आरबीआई) के क्षेत्रीय प्रबंधक तनुज पुंडीर ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदियों, एलसीजी व सीबीओ को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए इस वर्ष कुल 104 प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर 04, कॉल फ़ॉर एप्लिकेशन (ऑनलाइन) 2400, इंक्यूबेटीज ऑनबोर्ड 600, अन्तरप्रिंयरशिप अवेयरनेस प्रोग्राम 09, बिजनेस स्किल ट्रेनिंग सेशन 80, बिजनेस मॉडल कैनवास 600, एफएसएसएआई पंजीकरण 60, मार्किट सपोर्ट 128, कन्वर्जेन्स 285 जबकि एक बायर-सैलर मीट का आयोजन किया जाना निर्धारित है।

परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, मार्केटिंग एक्सपर्ट रितेश किस्तवाल, आउटरीच कॉर्डिनेटर सैन सिंह राणा के अलावा सभी खण्डविकास अधिकारी व ब्लॉक मिशन मैनेजर उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article